जशपुर जिले के 43 पेट्रोल पंपों में पर्याप्त मात्रा में डीजल व पेट्रोल उपलब्ध, उपभोक्ताओं को मांग अनुसार डीजल व पेट्रोल कराया जा रहा है उपलब्ध

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

बी.पी.सी.एल. एवं आइ.ओ.सी. के फील्ड ऑफिसरों द्वारा जानकारी देते हुए अवगत कराया गया है कि इनके बेस डीपों में पर्याप्त मात्रा में डीजल व पेट्रोल की उपलब्धता है, व आई.ओ.सी. एवं एच.पी.सी.एल. डीलरों के पेट्रोल पंपों को पर्याप्त मात्रा में फ्यूल्स उपलब्ध कराया जा रहा है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एच.पी.सी.एल. में 5 के. एल. से अधिक की मांग प्राप्त होने पर गाड़ियों के द्वारा तेल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। कंपनी के अधिकारियों द्वारा 12 के.एल. की गाड़ियों में प्राथमिकता के आधार पर डीजल व पेट्रोल उपलब्ध कराये जाने की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि एच.पी.सी.एल के 19 पेट्रोल पंपो में से 5 डीलरों के पास ही समस्या आ रही है। जिसका अतिशीघ्र निराकरण किया जायेगा। इस संबंध में कंपनी जल्द से जल्द 12 के.एल.के वाहनों की व्यवस्था कर भण्डारण कराना सुनिश्चित करेंगी। एच.पी.सी.एल. के डीलरों द्वारा 20 के.एल. की राशि जमा कराई जाती है जिसके लिये वाहन के माध्यम से अविलंब भण्डरण किया जावेगा। कंपनियों में पर्याप्त डीजल, पेट्रोल उपलब्ध है, व सभी डीलरों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में जिले के 43 पेट्रोल पंपों में पर्याप्त मात्रा में डीजल व पेट्रोल उपलब्ध है। जिससे किसानों, वाहन मालिको एवं अन्य उपभोक्ताओं को मांग अनुसार डीजल व पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!