जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डूबने से मनोरा तहसील के ग्राम कुलाडोर निवासी चारो राम पिता साहू की मृत्यु 18 मार्च 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी अनिता बाई हेतु 4 लाख, एवं मनोरा तहसील के ग्राम गीधा निवासी दीपिका एक्का पिता एडवर्ड एक्का की मृत्यु 18 फरवरी 2022 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता एडवर्ड एक्का हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts