वाटर वॉरियर श्री मसाजी द्वारा जल संवर्धन हेतु कांसाबेल में अधिकारी कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में जल संवर्धन विशेषज्ञ अय्यप्पा मसाजी द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन, भूमिगत जल स्तर मे वृद्धि हेतू वर्षा जल के प्रभावी संचयन के सम्बंध में  जनपद पंचायत कांसाबेल के बगिया गौठान सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कांसाबेल, फरसाबहार, बगीचा, कुनकुरी एवं पत्थलगांव के मनरेगा, आरईएस, पीएचई विभाग के उपअभियंता, तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षण प्रदाय कर वाटर हार्वेस्टिंग की उपयोगिता को समझाया।

श्री अयप्पा ने कहा कि भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने के लिये वर्षा जल का अधिक से अधिक संरक्षण आवश्यक है। अपने क्षेत्र के पानी को अधिक से अधिक रोक कर भूमिगत करना आवश्यक है। जिससे भूमिगत जल स्तर में वृद्धि हो। उन्होंने कैचमेंट एरिया को ध्यान रखकर जल संरक्षण हेतु संरचना निर्माण पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण हेतु विभिन्न तकनीकी पहलुओं तथा जगह के आवश्यकता अ संरचना निर्माण के सम्बंध में विस्तार से जानकारी प्रदान किया।  प्रशिक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जिला व जनपद  स्तर के विभिन्न तकनीकी अमलों के साथ साथ अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!