विभिन्न जनजातीय समुदायों के जिला स्तरीय पारंपरिक खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन

Advertisements
Advertisements

सन्ना में 23 जुलाई 2022 को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का होगा आयोजन

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कौशल दिखाने का मिलेगा अवसर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त 2022 के अवसर पर विभिन्न जनजातिय समुदायों और विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के पारंपरिक खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन विकास खण्ड बगीचा के अंतर्गत ग्राम सन्ना में किया जा रहा है।

सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास कार्यालय जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न जनजातिय समुदायों और विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के पारंपरिक खेल-कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता तीरंदाजी, गुलेल, कबड्डी, फुगड़ी, सुई-धागा, रस्सा-कस्सी, बोरा दौड़, मटका दौड़, भौंरा दौड़, गेड़ी दौड़, तीन टंगरी दौड़, भारा, पिटठुल, गिल्ली-डंडा का आयोजन 23 जुलाई 2022 को किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते है। जिसके अंतर्गत 06 से 10 वर्ष, 10 से 14 वर्ष, 14 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा। इस आयोजन हेतु जिला स्तर पर विभिन्न प्रशिक्षित खेल अनुदेशको की ड्यूटी लगायी गयी है।

प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखंडों से विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय विशेष कर जिले में निवासरत “पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर” जनजाति के प्रतिभागियों की टीमें तैयार कर ली गई है। इन पांरपरिक खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से जिला स्तरीय टीम का गठन किया जाएगा और उन्हें  06 अगस्त से 09 अगस्त 2022 तक रायपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने कौशल प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!