महिला संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही : दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना जांजगीर को मिली सफलता

आरोपी को दिनांक 20.07.22 को किया गया गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

थाना जांजगीर क्षेत्र में रहने वाली प्रार्थियां ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नीलांबर चौहान उम्र 31 वर्ष निवासी नरेश नगर जिला रायगढ़ प्रार्थियां को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। जिस पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 474/2022 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया।

आरोपी द्वारा घटनाकारित करने एवं जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी नीलांबर चौहान उम्र 31 वर्ष निवासी नरेश नगर जिला रायगढ़ को दिनांक 20.07.22 को गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय पेश किया जा रहा है

आरोपी को गिरफ्तार करने मे उनि सनत मान्त्रे, सउनि कमलेश्वर मिश्रा, होरीलाल भार्गव एवं आर. आशीष यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts