जशपुर जिला अंतर्गत मधुमक्खी काटने से जनहानि होने पर प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि होने पर आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख की राशि स्वीकृत की है। जिसमें मधुमक्खी के काटने से  पत्थलगांव  तहसील के ग्राम डुडुगजोर  निवासी मुकित राम पिता बजरंग की मृत्यु 23 फरवरी 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी सुन्दरमती हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts