कांग्रेसी सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर जशपुर मे भी हुआ प्रदर्शन, बस स्टैंड में किया पुतला दहन

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कांग्रेसी सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर पूरे देश में भाजपा नेताओं का विरोध जारी है. इसी बीच भाजपा शहर मण्डल जशपुर द्वारा बस स्टैंड जशपुर में अधीर रंजन चौधरी का पुतला दहन किया गया।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारे लगाए.

विरोध कर रहे भाजपा नेताओं ने कहा कि आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनना कांग्रेस को हजम नहीं हो रही है.

जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर भगत ने कहा कि कांग्रेस को ऐसी शर्मनाक हरकत को लेकर माफी मांगनी चाहिए. वहीं भाजपा नेता नितिन राय ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार कोई आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बनी है और कांग्रेस इसका अपमान कर रही है. कांग्रेस पार्टी अधीर रंजन चौधरी को पार्टी से निष्कासित करें. 

भाजपाईयों ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, अधीर रंजन चौधरी मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाये. इसके अलावा कहा कि अधीर रंजन चौधरी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी लोक सभा सदस्यता को रद्द किया जाए.

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि पुतला दहन कार्यक्रम में शहर मंडल के भाजपा अध्यक्ष संतोष सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रांत सिंह, गंगा राम भगत, श्याम लाल भगत, गोविंद राम भगत, अरविंद भगत, रविन्द्र पाठक, दीपक गुप्ता, टुन्नू सोनी, राहुल गुप्ता, राजा सोनी, अभ्युदय मिश्रा, विनोद निकुंज, गणेश गुप्ता, नीतू गुप्ता, पिंकी लकड़ा, मुन्नी गुप्ता, सरस्वती भगत, गणेश साहू, सूरज सिंह, आशु राय, शम्भू कंसारी, अभिषेक गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!