जशपुर जिले के सभी नगरीय निकायों में वृक्षारोपण को जन अभियान बनाने हेतु कृष्ण कुंज का किया जा रहा विकास

Advertisements
Advertisements

जशपुर के कृष्ण कुंज में मुख्य द्वार निर्माण, तार फेसिंग, अन्य निर्माण कार्य की जा रही सुनिश्चित

सांस्कृतिक महत्व वाले जीवनोपयोगी वृक्षों का किया जाएगा रोपण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय क्षेत्रों में ’कृष्ण कुंज’ विकसित किया जा रहा है। कृष्ण कुंज में बरगद, पीपल, नीम और कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण किया जाएगा। जहां आगामी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूरे राज्य में ’कृष्ण कुंज’ के लिए चिन्हित स्थल पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं वृक्षारोपण को लोगों से जोडने  व विशिष्ट पहचान देने के लिये इसका नाम ’कृष्ण कुंज’ रखा गया है।  हमारे देश में बरगद, पीपल, नीम, कदंब तथा अन्य वृक्षों की पूजा करने की अत्यंत प्राचीन परंपरा है। मनुष्य के लिये वृक्षों की अत्याधिक उपयोगिता होने के कारण ही हमारी परंपराओं में इन्हें महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। वृक्षों की अमूल्य विरासत का संरक्षण हम सबका परम कर्तव्य है। इस हेतु मनुष्य के लिये जीवनोपयोगी वृक्षों को नगरीय क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर लगाया एवं संरक्षित करने के लिए कृष्ण कुंज का निर्माण किया जा रहा है।

जशपुर जिले के सभी नगरीय निकाय में सभी सीएमओ द्वारा कृष्ण कुंज के लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है। इस हेतु लगभग सभी नगरीय क्षेत्रों में लगभग एक एकड़ भूमि का चिन्हाकंन किया गया है। इसी कड़ी में नगर पालिका जशपुर के दरबारी टोली में कृष्ण कुंज विकसित किया जा रहा है। सीएमओ जशपुर द्वारा बताया गया है कि कृष्ण कुंज के लिए चिन्हांकित स्थान पर मुख्य द्वार निर्माण, बाउंड्री में तार फेसिंग सहित अन्य निर्माण कार्य किया जा रहा है। उक्त स्थल पर बिजली, पानी की व्यवस्था की भी तैयारी की जा रही है। साथ ही वन विभाग द्वारा बरगद, पीपल, नीम और कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के पौधे की व्यवस्था की जा रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!