छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की उपलब्ध कराई जा रही सुविधा

लगभग एक माह तक अस्थाई रूप से उपलब्ध रहेगी सुविधा

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 15159/15160 छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है| यह सुविधा गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस में 01 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस में 02 अगस्त 2022 से 01 सितम्बर 2022 तक उपलब्ध रहेगी|

Related posts