महिला सम्बन्धी अपराधों में की जा रही लगातार प्रभावी कार्यवाही : विवाहिता को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता

आरोपी के विरुद्ध चौकी फगुरम में अपराध क्रमांक 232 / 2022 धारा 498-क, 306 भादवि पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

चौकी फगुरम के मर्ग क्रमांक 38/2022 धारा 174 जा.फौ. की जांच पर मृतिका को उसके पति भरत लाल बरेठ द्वारा छोटी-छोटी घरेलू बात के नाम से प्रताडित करने से तंग आकर जहर सेवन कर आत्महत्या करना पाया गया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध चौकी फगुरम में अपराध क्रमांक 232/ 2022 धारा 498-क, 306 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण महिला अपराध से सम्बन्धित होने एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम फगुरम द्वारा आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम जम्मू-कश्मीर रवाना किया गया था जो आरोपी भरत लाल बरेठ बिलासपुर रेलवे स्टेशन में गिरफ्तार किया गया।

आरोपी भरत लाल बरेठ निवासी सुखदा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने व आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियो को दिनांक 02 अगस्त 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक एस.सी.चौहान चौकी प्रभारी फगुरम, प्रधान आरक्षक टीकम सिंह साव, आरक्षक – अविनाश देवांगन, संतोष गोड़ का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts