जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजनों हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कुआं के पानी में डूबने से कांसाबेल तहसील के ग्राम पोंगरो निवासी स्व. अभी भगत की मृत्यु 16 जनवरी 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता राजू राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

                इसी प्रकार ग्राम नारायणबहली निवासी स्व0 जयमति की मृत्यु 10 दिसम्बर 2020 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति जगेश्वर राम हेतु 4 लाख तथा सन्ना तहसील के ग्राम हर्राडीपा निवासी स्व. प्रदीप कुमार की मृत्यु 09 जनवरी 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता प्यारा राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts