जशपुर जिले में अब तक 05 लाख 46 हजार हितग्राहियों का बना आयुष्मान कार्ड

Advertisements
Advertisements

मनोरा में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु खण्ड स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत् आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत् 01 अगस्त से 15 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले में 01 अगस्त 2022 से आपके द्वार आयुष्मान अभियान का तृतीय चरण की शुरूआत की गई है। इसी कड़ी में मनोरा विकासखंड में खण्ड स्तरीय कार्यशाला आयोजित किया गया और 35 हजार 1 सौ 66 हितग्राहियों का कार्ड बनाया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक जिले में 5 लाख 46 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने जन सामान्य से अपने नजदीकी चॉइस सेंटर, शिविर स्थल या पंजीकृत चिकित्सालय में जाकर निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड से 50 हजार तक का मुफ्त उपचार भर्ती मरीजों को प्राप्त होता है आवश्यकता होने पर मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना से 20 लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार प्राप्त किया जा सकता है। इस हेतु अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 104 या 14555 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!