जिले में थानों एवं यातायात पुलिस के द्वारा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही, विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 93 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 29300/- रूपये किया गया समन शुल्क वसूल

मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्र में चलाया गया विशेष अभियान

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कुल 93 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 29300/- रूपये समन शुल्क वसूल किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान, बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहनों, वाहन में स्टेपनी नहीं रखने वाले, नो पार्किग में खड़े, मोटर सायकल में तीन सवारी चलने वाले, नम्बर प्लेट अस्पष्ट होने वाले वाहनों पर की गई कार्यवाही।

शहर यातायात प्रबंध व्यवस्था को देखते हुए सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु यातायात नियमों का पालन करते हुए धीमी गति से चालन हेतु नहीं देने की हिदायत दिया गया। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील भी की गई।

Related posts