हर घर तिरंगा अभियान बिलासपुर संभाग के पदाधिकारियों की बैठक, कार्यकर्ता तय करे हर घर में तिंरगा फहराये : बिलासपुर जिले में 1 लाख घरों में तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य – बृजमोहन अग्रवाल

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भाजपा विधायक एवं हर घर तिरंगा अभियान के प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने बिलासपुर में बिलासपुर संभाग की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि  हम सब कार्यकर्ताओं की अब जवाबदारी है कि हम सब कल से ही एक – एक घर में झंडा लगे यह अभियान चलाएं। अपने अभियान में हम सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संस्थाओं, राजनैतिक संस्थाओं, क्लब, आवासीय सोसायटियों, कालोनियों, खेल संघों, स्कूल कालेजो के प्रबंधन व  छात्रों को भी इस अभियान से जोड़ना है।

श्री अग्रवाल ने हर घर तिरंगा अभियान के बिलासपुर संभाग के जिला संयोजक, विधानसभा संयोजक व मंडल संयोजक को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश के लिए  विचारों का अमृत, नए संकल्पों का अमृत, आत्मनिर्भरता का अमृत, नई ऊर्जा का अमृत का संचार करेगा। आजादी का यह 75 साल आजादी का अमृत महोत्सव वर्तमान पीढ़ी को अमृत की तरह प्राप्त हो, देश के युवाओं में देश के लिए जीने और कुछ करने की भावना जागृत हो इसके लिए हम सबको गांव-गांव गली-गली तिरंगा यात्रा निकालनी है, लोगो को प्रेरित करना है।

श्री अग्रवाल ने बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला पेंड्र, मरवाही व जांजगीर-चाम्पा जिले के प्रभारियों से हर घर तिरंगा अभियान के विषय मे अब तक हुए कार्यक्रमों की जानकारी ली।

श्री अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर जिले में 1 लाख घरों में झंडा लगाए जाना है जिनकी व्यवस्था व तैयारियां आप सबको करनी है।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक नारायण चंदेल, विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक रजनीश सिंह, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, शैलेश पाठक, कन्हैया सिंह, राठौर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता गण उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!