भाजपा सभी समाज का सम्मान करती है :  रंजना साहू

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग का सम्मान करती है। कांग्रेस हमेशा समाज को बांटकर राजनीति करती रही है। यही कारण है कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की नीति पर ही चल कर देश में अपने स्वार्थ के लिए राजनीति करती रही है। लेकिन समाज के सभी वर्गों ने कांग्रेस के इस कथित चाल को समझा है और देश में कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जिस तरह से सियासी बयान दे रहे हैं उसका कोई आधार नहीं है और वह केवल लिखे हुए स्क्रीप्ट को ही पढ़ना जानते है। भाजपा हर समाज के भावनाओं के मुताबिक कार्य करती रहेगी और कांग्रेस से किसी तरह की सलाह की आवश्यकता नहीं है।

Related posts