जशपुर शहर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करेगी श्रीमती प्रियवंदा सिंह जूदेव

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

नगरपालिका जशपुर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव 13 अगस्त को जशपुर शहर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के हर घर में तिरंगा अभियान का शुभारंभ करेगी। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री ओम प्रकाश सिन्हा ने बताया स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव अभियान के तहत पार्टी 13 अगस्त से हर घर में तिरंगा अभियान पूरे जिले में शुरू कर रही है। इसके तहत पार्टी के जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर घर में जा कर आमजन से घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध करते हुए,राष्ट्रीय ध्वज का वितरण करेगें। इसके लिए पार्टी ने सभी मंडलों में अलग अलग जिम्मेदारी तय कर दी है। उन्होनें बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है। इस अभियान के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे समर्पण भाव से काम कर रहें हैं। जानकारी के लिए बता दें कि श्रीमती प्रियवंदा सिंह जूदेव,भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव की बड़ी बहू हैं। नगर पालिका जशपुर की उपाध्यक्ष का पद सम्हाल चुकी श्रीमती जूदेव,इन दिनों बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओं अभियान से जुड़ी हुई है। नगरपालिका क्षेत्र में शुक्रवार से श्रीमती जूदेव के नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ता हर घर में दस्तक देगें। श्रीमती जूदेव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ को ऐतेहासिक बनाना है। हम सबकों यह समझना होगा कि स्वतंत्रता,लाखों लोगों के बलिदान और संघर्ष के बाद मिली है। तिरंगा,सिर्फ एक ध्वज नहीं है,यह हमारे पूर्वजों के सालों के संघर्ष और राष्ट्रीय गोैरव का प्रतिक है। राष्ट्रीय ध्वज को घर में फहराने का अधिकार देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने हर व्यक्ति को सम्मान पूर्वक फहराने का अधिकार दिया है। उन्होनें जशपुरवासियों से अपील किया है कि 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज अपने घरों में जरूर फहराएं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!