जशपुर जिला अंतर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेशकुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें आकाशीय बिजली गाज से कांसाबेल तहसील के  ग्राम चिडोरा निवासी  देवकी सिदार पिता चन्द्रो साय  की मृत्यु 29 मई 2021  को हो जाने पर मृतिका  की माता बालमति बाई हेतु 4 लाख एवं जशपुर तहसील के ग्राम पतराटोली निवासी  स्व. सबीना कुजूर की मृत्यु 17 जून 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पति अनिल कुजूर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

Related posts