15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस :  बैठक एवं वाहन पार्किग व्यवस्था की गई निर्धारित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2022 हेतु बैठक एवं वाहन पार्किग व्यवस्था निम्नानुसार निर्धारित की गई हैः-

01.          स्वतंत्रता दिवस पर्व के मद्देनजर शहर के भीतरी क्षेत्रों में किसी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

02.          व्हीव्हीआईपी/व्हीआईपी/मीडिया पार्किग कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी  प्रांगण रहेगा।

03.          शासकीय अधिकारी/कर्मचारी एवं आमजन हेतु पार्किग की व्यवस्था, तुलसी भवन एवं डाईट स्कूल प्रांगण रहेगा।

04.          व्हीव्हीआईपी एवं मीडियाजन कार्यक्रम स्थल में मुख्य द्वार (गेट नंबर 2) से प्रवेश कर सकेंगे।

05.          व्हीआईपी जन (गेट नंबर 01) कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के पास से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर सकेंगे।

06.          शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों एवं आमजन कार्यक्रम स्थल में प्रवेश (गेट नंबर 03) हाई स्कूल के पास के प्रवेश द्वार से कर सकेंगे।

07.          यातायात पुलिस सभी से अपील करती है की निर्धारित स्थान में वाहन पार्किग कर कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करें।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!