जिले में विशेष महाअभियान चलाकर लोगों को लगाया जा रहा है बूस्टर डोज, जिले के सभी विकासखण्डों में चलाया गया महाअभियान

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत  जिले में कोविड से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को विशेष अभियान चलाकर निःशुल्क बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विगत 15 जुलाई से आगामी 75 दिनों अर्थात 30 सितम्बर 2022 तक सभी पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क टीकाकरण का प्रावधान है।

जिले के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों वनांचलो के बसाहटों, पारा, मोहल्ला, टोला में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले में कोविड टीकाकरण हेतु आज महाभियान का आयोजन किया गया। जिकसे अंतर्गत् फरसाबहार विकासखण्ड के माटीपहाड़, खुटगांव, कोल्हेनझरिया, कुनकुरी विकासखण्ड के बनकोम्बो, सलियाटोली, मनोरा विकासखण्ड के कांटाबेल, घाघरा, सीकरी, सोगड़ा, खम्हली, खरसोता, बेंजोरा, राजाडीपा, हर्राडीपा, कांसाबेल विकासखण्ड के बटईकेला, चिडोरा, बैंगाअम्बा, दोकड़ा, खुटेरा, दुलदुला विकासखण्ड के पतराटोली, बिपतपुर, लोरो, बासुदेवपुर, कस्तुरा, और पत्थलगांव विकासखण्ड के कोतबा, लुड़ेग के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में स्वास्थ्य टीम द्वारा डोर टू डोर जाकर टीका लगाया गया है। साथ ही स्कूल, आश्रम छात्रावास, बैंक, बाजर हाट जैसे सार्वजिनक स्थानों पर भी स्वास्थ्य टीम द्वारा लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!