जशपुर जिला भाजपा कार्यालय में पुण्य-तिथि पर भारत-रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई को दी गई श्रद्धांजलि

Advertisements
Advertisements

अटल बिहारी वाजपेई की पुण्य-तिथि पर देश की प्रगति में उनके योगदान का किया गया स्मरण, डाला गया जीवनी पर प्रकाश

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

आज जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में अटल जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि हम सब भाजपा कार्यकर्ता भारत-रत्न अटल बिहारी वाजपेई के राष्ट्र के प्रति समर्पण को सदैव याद रखेंगे। यह देश अटल जी के योगदान को कभी नहीं भुला सकता। उनके नेतृत्व में हमने परमाणु शक्ति में भी देश का सर ऊंचा किया। नदियों को जोडऩे का कार्य अटल जी की ही देन है। अटल बिहारी राजनीतिज्ञ के साथ-साथ अच्छे कवि भी थे।

आगे उन्होंने कहा कि अटल जी जैसा व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेते हैं। भारत का संसदीय इतिहास सदैव उनका गुणगान करेगा। वर्तमान में किसानों को मिल रही छह हजार की सहयोग राशि अटल बिहारी के प्रेरणा से ही साकार हो पाया है। केन्द्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाकर अटल बिहारी बाजपेयी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। अटल जी विचारों का एक समृद्ध पेड़ थे। आज उनके विचार बगीचे का रूप ले चुके है।

अटल बिहारी वाजपेई का जन्म 25 सितंबर 1924 को मध्य प्रदेश में एक स्कूल शिक्षक के परिवार में हुआ। 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रूपेश सोनी, जिला भाजपा मंत्री देवधन नायक, गोविंद भगत, शरद चौरसिया, सज्जू खान, अरविंद भगत, रविन्द्र पाठक, आनंद जैन, गुड्डू सिन्हा, नीतू गुप्ता, विभा वर्मा, संतन भगत, अमित साय,आशु राय, सतीश वर्मा, अभिषेक गुप्ता, शम्भू कंसारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!