यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के द्वारा विद्यार्थियों को दी गई यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी

Advertisements
Advertisements

जय भारत अंग्रेजी माध्यम स्कूल जांजगीर में छात्र-छात्राओं को दिया गया यातायात नियमों की जानकारी

जागरूकता के दौरान यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले को मिलने वाली सजा एवं सड़क दुर्घटना से बचाव के संबंध में विस्तार से दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

मिडिल क्लास में पहुचने के बाद बच्चे अभिवाहकों से वाहन लेकर स्कूल जाने की जिद करते है, उनकी जिद के आगे कुछ अभिवाहक झुक जाते है, जिद करने वाले बच्चों में कक्षा 8 से लेकर 12वीं के छात्र अधिक होते है, यातायात पुलिस के द्वारा कक्षा 8वीं से 12वीं के छात्रों की दी गई यातायात नियमो की जानकारी।

वाहन चालन के दौरान दोपहिया वाहन में हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाकर ही चलाये जाने हेतु छात्रों को अपने परिजन को प्रोत्साहित करने की दिया गया निर्देश।

वाहनों से विद्यालय आने वाले छात्रों को अपने वाहन के चालक एवं परिचालक के बारे में पूर्ण जानकारी अपने पास नोटबुक में लिखकर रखने हेतु दिया जा रहा समझाईस।

उक्त जागरूकता की जानकारी उपुअ. यातायात संदीप मित्तल, आनंद शर्मा  जिला परिवहन अधिकारी एवं स्टाफ द्वारा दी गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!