पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2022-23  हेतु विद्यार्थी  30 सितंबर 2022 तक कर सकते है ऑनलाईन आवेदन

Advertisements
Advertisements

ड्राफ्ट प्रपोजल 10 अक्टूबर एवं सेंशन ऑर्डर लॉक करने हेतु 20 अक्टूबर 2022 निर्धारित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग,मेडिकल कॉलेज, आई.टी.आई, बी.टी.आई, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक कॉलेज में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है। शिक्षा सत्र 2022-23 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की ऑनलाईन आवेदन एवं स्वीकृति के संबंध में तिथि का निर्धारण किया गया है। इस संबंध में सभी संस्था के प्राचार्यों, संस्था प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की ऑनलाईन आवेदन हेतु निर्धारित तिथि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए है।

शिक्षा सत्र वर्ष 2022-23 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12 वीं  से उच्चतर के आवेदन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही  http://postmatric-scholarship.cg.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जिसके अंतर्गत नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन हेतु 30 सितंबर 2022 निर्धारित है। इसी प्रकार ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 10 अक्टूबर 2022 तक एवं सेंशन ऑर्डर लॉक करने हेतु 20 अक्टूबर 2022  निर्धारित की गई है।

गौरतलब है कि राज्य में संचालित कुछ पाठ्यक्रमों की महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रवेश विलंब से प्रारम्भ होने तथा परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने के कारण आवेदन की तिथि में वृद्धि की गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात शिक्षा सत्र 2022-23 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नही किये जाएंगे एवं ड्राफ्ट प्रपोजल अथवा सेंशन आर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नही किया जाएगा। साथ ही निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नही करने पर सम्बंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे, जिसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!