बेवजह जनता को परेशान करना बंद करें भूपेश सरकार – अनुराग सिंहदेव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार विगत 2 दिनों से राजधानी रायपुर की 10 सड़कों को व अन्य जिलों में जगह-जगह  बैरिकेडिंग कर जनता को परेशान कर रही है। भूपेश सरकार के इशारे पर शासन प्रशासन व पुलिस जबरदस्ती दुकानें बंद करा रहे हैं। स्कूलों को चेतावनी दी जा रही है कि हम छुट्टी कर सकते हैं अतः स्कूल बंद कर दें।  नागरिकों को जगह-जगह रोककर पूछताछ की जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा इस प्रकार भय का वातावरण निर्मित कर जनता को परेशान करने की  की कड़ी निंदा करती है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने वीडियो जारी कर कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और हमारा रोजगार की मांग व बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर प्रदर्शन पूर्णता लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण होगा।

Related posts