खाना बनाते समय गैस सिलेण्डर लीक होने से लगी आग, कुनकुरी पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही कर बड़ी दुर्घटना को टाला

Advertisements
Advertisements

कुनकुरी में निरंतर हो रही आग लगने की घटनाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

कुनकुरी नगर में आज गैस सिलेण्डर में आग लगने की बड़ी दुर्घटना होने की जानकारी प्राप्त हुई है। घटना नगर के बस स्टैण्ड से लगे मस्जिद के पीछे बस्ती में स्थित मुख्तार हुसैन के घर में हुई थी। समय रहते कुनकुरी पुलिस की सक्रियता से होने वाले बड़े हादसे पर नियंत्रण पाया जा सका।

थाना प्रभारी भास्कर शर्मा

दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि बस स्टैंड मस्जिद के पीछे कुनकुरी में आज दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे थाने में सूचना मिली की मुख्तार हुसैन के घर महिलाएं खाना बना रही थी। खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण अचानक आग लग गई जिससे घर में अफरा तफरी मच गई। किचन में रखे हुए समान में आग पकड़ लिया था और पूरे किचन में आग एवं धुआं भर गया था।

कुनकुरी पुलिस को सूचना मिलते ही तत्परता के साथ थाना प्रभारी कुनकुरी भास्कर शर्मा और आरक्षक तुलसी रात्रे मौके पर पहुंच कर कार्यकुशलता से कंबल को पानी में भिगाकर अंदर जाकर आग पर काबू किया और किचन में और सिलेंडर में लगे आग को बुझाया गया।  मुहल्ले वाले ने कुनकुरी पुलिस की सक्रियता एवं साहस के लिये आभार व्यक्त किया।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!