खैरागढ़ विश्वविद्यालय : कुलपति निवास में विराजे गजानन, कलाकारों ने दी रोचक प्रस्तुति

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर/खैरागढ़

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पहली बार कुलपति निवास में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। कुलपति पद्मश्री डॉक्टर मोक्षदा (ममता) चंद्राकर के द्वारा सपरिवार गणेश जी की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रेम चंद्राकर, कुलसचिव प्रो. डॉक्टर आई.डी. तिवारी, अधिष्ठाता डॉक्टर योगेन्द्र चौबे, डॉक्टर नीता गहरवार, डॉक्टर देवमाइत मिंज, डॉक्टर कपिल वर्मा, डॉक्टर मंगलानंद झा, गायिका पूर्वी चंद्राकर के अलावा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कलाकारों ने गायन की प्रस्तुतियां दीं। गायन पेश करने वालों में अधिष्ठाता डॉक्टर योगेन्द्र चौबे, सुगम शिवाले, शिखा अवस्थी, रूपवर्षा केरकेट्टा, दिव्या विश्वकर्मा, विदिशा (श्रीलंका), नमन सोनी, गीतू कुमार, प्रदीप सोनवानी, लक्ष्मीकांत साहू, श्वेता देव आदि शामिल थे। इसके अतिरिक्त वाद्य पक्ष में दुष्यंत यादव ने तबले पर तथा विशाल मुद्गल ने गिटार पर संगत किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!