बटईकेला गौठान की अंबिका स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किया जा रहा वेस्ट डीकंपोजर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के दिशा निर्देशन में कांसाबेल विकासखंड के बटईकेला गौठान में अंबिका स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा वेस्ट डीकंपोजर तैयार किया जा रहा है। अंबिका स्वसहायता समूह की सदस्य एवं महिला किसान श्रीमती शकुंतला पैंकरा द्वारा समूह की महिलाओं को वेस्ट डीकंपोजर बनाने की विधि का विस्तार से जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि कृषि विभाग द्वारा समूह की महिलाओं को वेस्ट डीकंपोजर बनाने की विधि का प्रशिक्षण दिया गया है। जिसके तहत् अब महिलाएं वेस्ट डीकंपोजर खुद से तैयार कर रही है। 

श्रीमती पैंकरा द्वारा समूह की महिलाओं को वेस्ट डीकंपोजर बनाने के तरीके एवं उससे होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि डीकंपोजर से लगभग 30 दिनों में ही जैविक खाद तैयार हो जाएगा। उन्हांेने कहा कि वेस्ट डीकंपोजर से सूक्ष्म जीवाणु जल्दी तैयार होते है जिससे जैविक खाद का निर्माण भी शीघ्रता से होगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!