रायपुर, – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भाई- बहन के स्नेह और विश्वास के त्यौहार रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। रक्षाबंधन के पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि रक्षाबंधन का पावन पर्व हमारी संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक है जो बहनों के प्रति भाइयों के संकल्पों को सुदृढ़ बनाता है। यह पर्व पारिवारिक संबंधों के परे भी भाई-बहन के स्नेह की लड़ियां पिरोकर भावनाओं का एक नया शिखर तैयार करता है। बहनों द्वारा भाई की रक्षा के लिए रक्षासूत्र बांधना और बहनों की रक्षा का वचन देना स्नेह और आपसी भरोसे को और मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अस्मिता, महिला सशक्तिकरण के प्रति भी जागरूक और प्रतिबद्ध करता है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि रक्षाबंधन का पर्व सभी के जीवन में सुख-सृमद्धि और खुशहाली लेकर आए।
Related posts
-
छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का सबसे बड़ा महाकुंभ! 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, MSME-स्टार्टअप से लेकर निवेश, रोजगार और नवाचार तक एक ही मंच पर होगा बड़ा धमाका
छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया... -
सागर की जहरीली शराब त्रासदी के बाद छत्तीसगढ़ में हड़कंप! अवैध शराब के खिलाफ प्रदेशभर में 24 घंटे सघन जांच, रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड से लेकर बॉर्डर तक आबकारी की पैनी नजर
अवैध एवं जहरीली शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान प्रारंभ मध्य... -
ओ.पी. चौधरी ने 5 जिलों की तैयारियों की ली कमान! एक महीने तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, बच्चों की प्रतियोगिता से लेकर ‘सेवा ज्योति यात्रा’, जनसेवा शिविर और ‘सरकार आपके द्वार’ तक होंगे बड़े आयोजन
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों...
