भाजपा कार्यकर्ता मानव श्रृंखला बनाकर पुष्प वर्षा से करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत – बृजमोहन अग्रवाल

Advertisements
Advertisements

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भूतो न भविष्यति के आह्वान के साथ कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के भव्य स्वागत का संदेश जन जन तक पहुँचे।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का ऐसा स्वागत, जो न कभी हुआ और न होगा।

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का 9 सितंबर 2022 को छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आगमन होने वाला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा जी पहली बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके इस दौरे को लेकर बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है।

महिला कार्यकर्ता आरती और तिलक के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत करने को तैयार हैं तो वही भाजपा कार्यकर्ता अपने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत वंदन करने को आतुर है।

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारियों के संबंध में पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने एकात्म परिसर में रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा के समस्त, मोर्चों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पार्षदों के साथ साथ जिले के पदाधिकारियों की भी बैठक ली।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस दौरान बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि नड्डा जी का ऐसा स्वागत होगा कि भूतो न भविष्यती अर्थात राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का ऐसा स्वागत, जो न कभी हुआ और न होगा।

 उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी के प्रति वृहद स्टार पर उत्साह देखने को मिल रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केसरिया साड़ी पहने महिला कार्यकर्ता आरती और तिलक के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत करने वाली हैं। खास बात ये है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश स्तर की समिति से लेकर पोलिंग बूथ तक के कार्यकर्ताओं से भी बात करेंगे।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस दौरान भूपेश बघेल सरकार पर भी निशान साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार को पौने चार साल हो गए हैं मगर इस सरकार ने जनता को धोखा देने के सिवा कोई काम नहीं किया। 24 तारीख को हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिखा दिया कि अगर जनता और युवाओं को सरकार धोखा देगी तो आवाज उठाएंगे। तेजस्वी सूर्या जब आंदोलन में आए थे तो उन्होंने कहा था कि ऐसा आंदोलन मैं पहली बार देख रहा हूं। जब जेपी नड्डा जी भी आएंगे तो ये कहे कि ऐसा स्वागत मैं पहली बार देख रहा हूं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!