सिम्स बिलासपुर के सेवानिवृत न्यूरो सर्जन डॉक्टर अशोक येंडे 18 सितंबर को कुनकुरी में देंगे सेवा

Advertisements
Advertisements

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में मरीजों का पंजीयन प्रारम्भ

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

बिलासपुर के ख्याति प्राप्त न्यूरो सर्जन डॉक्टर अशोक येंडे 18 सितंबर रविवार को कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की निःशुल्क जाँच परीक्षण करेंगे। न्यूरो से संबंधित मरीज अपना पंजीयन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में करा सकते है, इसके लिए अधिकृत जानकारी बीएमओ कुनकुरी डॉक्टर किरण कुजूर से प्राप्त कर सकते है।

आदिवासी क्षेत्र में लोगों बेहतर चिकित्सा एवं सलाह के लिए माध्यम एम्पावरमेन्ट आफ ट्राइबल एवं रूरल ऑर्गनाइजेसन के द्वारा संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के मार्गदर्शन में लगातार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम में बिलासपुर के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉक्टर अशोक येंडे 18 सितंबर को कुनकुरी में सेवाएं प्रदान करेंगे।

ज्ञात हो न्यूरो सर्जन डॉक्टर अशोक येंडे Mch ( neuro surgeon) है और रिटायर्ड प्रोफेसर सिम्स बिलासपुर है, इन्होने अपनी सेवाएं सिम्स के अलावा एसईसीएल बिलासपुर में भी दी है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!