चंदा के लिये धर्म को गिरवी रखने का काम कुनकुरी दुर्गा पूजा समिति ने किया है – गोमती साय

Advertisements
Advertisements

विधायक से रावण वध करवाने से पहले उनका कराया जाय जनेऊ संस्कार

समदर्शी न्यूज ब्यूरो,

जशपुर. कुनकुरी विधायक उत्तम दान मिंज से कुनकुरी में सनातन धर्म समिति के दुर्गा पूजा उत्सव के अन्तर्गत रावण वध कराए जाने का सांसद गोमती साय ने कड़ा विरोध किया है। दूरभाष पर हुई चर्चा के दौरान सांसद ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चंदा के लिए धर्म को गिरवी रखने का काम किया गया है।

उन्होने आगे कहा कि विधायक यू डी मिंज के प्रति समिति के लोगो को यदि ज्यादा श्रद्धा है तो उन्हे सम्मान के साथ पंडाल में बुलाये, उन्हें प्रसाद खिलाये, सम्मानित करें लेकिन उंनसे रावण वध करवाना धर्म और हिन्दू संस्कार के विपरीत है। उन्होंने कहा कि जनेऊ धारण करने वाला ही रावण वध करेगा ऐसा पुराणों में लिखा है इसलिए विधायक से रावण वध करवाने से पहले उनका जनेऊ संस्कार कराया जाय तभी उंनसे रावण वध करवाया जाय।

सांसद का कहना है कि धर्म और हिन्दू संस्कारो के विपरीत होने वाले किसी भी गलत काम का वह विरोध करती रहेंगी। चंद पैसों के लालच में धर्म और संस्कृति को कहाँ ले जाया जा रहा है। इस तरह का फैसला करने वालों को वेद पुराणों का अध्ययन कर लेना चाहिए। रावण बुराई का प्रतीक होने के बावजूद बड़े ही विधि विधान से पूजा पाठ करता था, वेद का ज्ञाता था इसलिए ऐसे विद्वान का वध भी वेद संस्कारो से होना चाहिए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!