जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखंड के सन्ना तहसील के ग्राम मधुपुर कवई निवासी स्व. संजू राम की मृत्यु आकाशीय गाज मारने के कारण 29 जून 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री बिगु राम हेतु 4 लाख एवं कुनकुरी विकासखंड के ग्राम घटमुण्डा निवासी स्व. निरबीतीयुस किस्पोट्टा की मृत्यु आकाशीय गाज गिरने के कारण 06 अगस्त  2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सिलेना किस्पोट्टा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!