जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के एक मामलें में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलें में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम बालझर निवासी स्व. खुलेश्वरी की मृत्यु पानी में डूबने के कारण 09 जुलाई 2020 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री जगेश्री डोम हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

Related posts