आबकारी विभाग जशपुर की कार्यवाही 20 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब व 70 कि.ग्रा. महुआ लाहन किया गया जप्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत जशपुर थाना के अंतर्गत् पी. डब्ल्यू.डी. ऑफिस के पास जशपुर निवासी के एक मकान की विधिवत् तलाशी लेकर 20 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब व 70 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त किया गया। आरोपी को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया।

Related posts