राँची : सब इंस्पेक्टर स्तर के 16 पुलिस अफसरों का रेलवे पुलिस में हुआ तबादला

Advertisements
Advertisements

रेल डीजी ने पुलिस मुख्यालय में पत्र लिखकर मांगे थे सब इंस्पेक्टर

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रांची

झारखंड के अलग-अलग जिलों में प्रस्तावित सब इंस्पेक्टर स्तर के 16 पुलिस अफसरों का तबादला कर दिया गया है. रांची जिले से जिन पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है, उनमें रांची की महिला थाना प्रभारी विंध्यवासिनी कुमारी सिन्हा और नगड़ी थाना प्रभारी विनोद राम भी सम्मिलित  है. सभी 16 सब इंस्पेक्टर का तबादला रेलवे पुलिस में किया गया है.

रेल डीजी ने पुलिस मुख्यालय में पत्र लिखकर मांगे थे सब इंस्पेक्टर

झारखंड के रेल डीजी ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अफसरों की मांग की थी. मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय में स्थापना परिषद की बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि अलग-अलग जिलों से 16 सब इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस अफसरों को रेल पुलिस में पदस्थापन किया जाएगा.

16 सब इंस्पेक्टरों के तबादले की सूची, देखें  कौन कहाँ गया ?

▪️तारिक अनवर- रांची से रेल धनबाद

▪️जमादार मुंडा- रांची से रेल जमशेदपुर

▪️विंध्यवासिनी कुमारी- रांची से रेल जमशेदपुर

▪️नवीन कुमार रजक- रांची से रेल धनबाद

▪️विनोद राम- रांची से रेल धनबाद

▪️ज्योति लाल राजवार- जमशेदपुर से रेल जमशेदपुर

▪️अशोक राम- जमशेदपुर से रेल धनबाद

▪️सुनील कुमार कुशवाहा- जमशेदपुर से रेल जमशेदपुर

▪️नीरज कुमार- जमशेदपुर से रेल धनबाद

▪️मदन कुमार- पाकुर से रेल जमशेदपुर

▪️अजीत कुमार भारती- रामगढ़ से रेल धनबाद

▪️संतोष कुमार सिंह- पलामू से रेल जमशेदपुर

▪️राकेश कुमार रवि- पलामू से रेल धनबाद

▪️पंकज कुमार तिवारी- गढ़वा से रेल जमशेदपुर

▪️विमल कुमार- गुमला से रेल धनबाद

▪️रामेश्वर भगत- सिमडेगा से रेल जमशेदपुर

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!