जशपुर जिला अन्तर्गत फरसाबहार विकासखण्ड के समस्त ग्राम पंचायतों में किया गया है खाद्यान्न वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विकासखंड फरसाबहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतों में सरपंचों का हड़ताल के कारण राशन वितरण प्रभावित होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसका राजस्व अमलो द्वारा मौका जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसके अनुसार समस्त ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य राशन संचालकों द्वारा माह सितम्बर 2022 का राशन वितरण करते पाया गया है। सभी राशन कार्ड धारियों को निर्धारित मात्रा में चावल, चना, शक्कर, नमक का वितरण किया जा रहा है। सरपंचों के हड़ताल से फरसाबहार अनुभाग में राशन वितरण का कार्य प्रभावित नहीं हुआ है।

Related posts