रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शनिवार को उनके निवास कार्यालय में राजनांदगांव जिला से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। राजनांदगांव जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधि मंडल ने जिले के विकास एवं नव घोषित जिले मोहला-मानपुर-चौकी से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, इसलिए नए जिले मोहला-मानपुर-चौकी का गठन किया गया है। प्रतिनिधि मंडल में नगर पंचायत छुरिया की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा, राजनांदगांव जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती प्रभा रमेश साहू सहित किशन वैष्णव, उत्तम, चुम्मन साहू, श्रीमती दशमत उत्तम जंघेल, रमेश साहू, मनोज सिन्हा एवं मनेाज वर्मा सम्मिलित रहे।
Related posts
-
रायपुर की बिजली व्यवस्था में आया MEGA POWER BOOST! ₹60 करोड़ का 220 KV उपकेंद्र ऊर्जीकृत, राजधानी की 40% आबादी को मिलेगी मजबूत सप्लाई; 2.5 लाख+ उपभोक्ताओं के साथ उरला-सिलतरा के उद्योगों को भी बड़ा फायदा
राजधानी की 40 प्रतिशत आबादी को बेहतर बिजली आपूर्ति करने वाला उपकेंद्र हुआ ऊर्जीकृत शहर के... -
स्मार्ट मीटर की रीडिंग पर उठे सवाल, जांच में खुला बड़ा सच! दोनों मीटरों की खपत निकली लगभग एक जैसी, गलत रीडिंग दर्ज करने पर बैकुंठपुर के जेई को नोटिस; वीडियो रिकॉर्डिंग ने साफ कर दिया पूरा मामला
चेक मीटर की गलत रीडिंग लेने वाले बैकुंठपुर जेई को नोटिस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने स्मार्ट मीटर... -
सुरों के महान साधक भूपेन हजारिका को छत्तीसगढ़ की संगीतमय श्रद्धांजलि! लोक भवन में जन्मशताब्दी समारोह, नृत्य-नाटिका और गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने जगाई कला, संस्कृति, मानवीय संवेदना और राष्ट्रीय एकता की याद
भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृतिक संध्या रायपुर : भारत...
