रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शनिवार को उनके निवास कार्यालय में राजनांदगांव जिला से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। राजनांदगांव जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधि मंडल ने जिले के विकास एवं नव घोषित जिले मोहला-मानपुर-चौकी से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, इसलिए नए जिले मोहला-मानपुर-चौकी का गठन किया गया है। प्रतिनिधि मंडल में नगर पंचायत छुरिया की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा, राजनांदगांव जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती प्रभा रमेश साहू सहित किशन वैष्णव, उत्तम, चुम्मन साहू, श्रीमती दशमत उत्तम जंघेल, रमेश साहू, मनोज सिन्हा एवं मनेाज वर्मा सम्मिलित रहे।
Related posts
-
छत्तीसगढ़ के शहरों की तस्वीर बदलने की तैयारी! 21 अक्टूबर को अर्बन चैलेंज फंड पर महामंथन, CM विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ; तोखन साहू और अरुण साव की मौजूदगी में तय होगी शहरी विकास की नई दिशा
अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को कार्यशाला नगरीय प्रशासन विभाग और हुडको द्वारा आयोजित क्षेत्रीय... -
क्या सच में बिकने जा रहा है भिलाई इस्पात संयंत्र? सोशल मीडिया पर फैली खबरों से मचा भ्रम, अब BSP और PIB ने बताई सच्चाई; जानिए वायरल दावों पर क्या आया आधिकारिक जवाब
भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक अफवाहों पर विश्वास न... -
महाअष्टमी पर मंत्री रामविचार नेताम ने चलगली को दी ₹5.91 करोड़ की बड़ी सौगात, मोरन नदी पर बनेगा हाईलेवल पुल! आखिर कैसे 12 से 15 गांवों के हजारों ग्रामीणों का 15 किमी लंबा सफर हो जाएगा कम?
महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री श्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91...
