पत्थलगांव से अम्बिकापुर जाने वाली राजधानी बस हुई दुर्घटना ग्रस्त, 3 की मृत्यु 4 घायल, घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा उपचार

Advertisements
Advertisements

कलेक्टर ने घायलों का बेहतर ईलाज एवं मदद करने हेतु अधिकारियों को किया है निर्देशित

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम घायल मरीजों की हर संभव सहायता कर रही है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर जिले के विकास खण्ड पत्थलगांव के ग्राम गोंडी में आज शाम लगभग 4 बजे पत्थलगांव से अम्बिकापुर जा रही राजधानी बस दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई है।

पत्थलगांव तहसीलदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर ही 3 लोगों की मृत्यु हो गई है एवं 4 व्यक्ति घायल हुए है।

उन्होंने बताया कि घायल मरीजों का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव  में किया जा रहा है।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर घायल मरीजों की सहायता कर रही है।

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने एसडीएम पत्थलगांव और स्वास्थ्य अमला को घायल मरीजों का बेहतर इलाज एवं मदद करने के निर्देश दिए है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!