अवैध शराब परिवहन करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में, अवैध शराब बिक्री करने एवं परिवहन वालों पर की जा रही लगातार कार्यवाही

आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 656/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 22.09.22 को केरा रोड जांजगीर जांजगीर में श्रीकांत देवांगन द्वारा अवैध शराब ले जाने की सूचना प्राप्त होने पर जांजगीर पुलिस स्टाफ द्वारा  घेराबंदी कर आरोपी श्रीकांत देवांगन को पकड़कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से स्कूटी में रखे 31 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया गया

जिस पर आरोपी के विरुद्ध कर आरोपी के विरुद थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 656/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी श्रीकांत देवांगन निवासी वार्ड नं. 12 पुरानी बस्ती  जांजगीर द्वारा अवैध रूप से शराब परिवहन करना पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 22.09.22 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरी0 उमेश कुमार साहू, उप निरी0 बी0 पी0तिवारी, प्र0आर0 जगदीश अजय, मोहन साहू आर0 दिलीप सिंह, सुशांत राठौर एवं आर0 सुनील साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts