उद्योग मंत्री ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल युवाओं का किया सम्मान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

जगदलपुर.  उद्योग मंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज परपा स्थित कोया कुटमा सामाजिक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में बस्तर संभाग के 45 सफल युवाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts