तलवार लहराकर भयभीत करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से तलवार की गई बरामद, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में जेल

आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 27 सितंबर 22 को अग्रेसन चौक के पास मित्तल गली में कृष्णा गायकवाड़ एक लोहे की तलवार हाथ में लेकर लोगों को डरा धमका कर भयभीत करने की सूचना प्राप्त होने पर थाना चांपा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर जाकर देखा तो आरोपी हाथ में तलवार लेकर लहराते हुए लोगों को डरा धमका कर आतंकित करते मिला, जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया। आरोपी कृष्णा गायकवाड को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लोहे का तलवार बरामद कर आरोपी के विरूध पाना चापा में धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी कृष्णा गायकवाड़ उम्र 36 वर्ष निवासी मित्तल गली अग्रेसन चौक कोरबा रोड चांपा को दिनांक 27 सितंबर 22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक – धर्मेन्द्र तिवारी एवं श्रीकांत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts