सेवा पखवाड़ा : “आत्मनिर्भर भारत” कार्यक्रम में आम जनता ने भी वोकल फॉर लोकल का नारा किया बुलंद

Advertisements
Advertisements

तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

भारत के माननीय प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, बुनकर प्रकोष्ठ, एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से “आत्मनिर्भर भारत” कार्यक्रम का आयोजन तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव में किया गया, जिसमे आम जनता ने भी वोकल फॉर लोकल का नारा बुलंद किया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में लोगों को संबोधित करते हुए सेवा पखवाड़ा के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव ने कहा – पूर्व में हमारे द्वारा देश में ही निर्मित वस्तुओं का इस्तेमाल किया जाता था और विश्व में हो रही मंदी के मद्दे नज़र भारत को सशक्त बनाने के लिए हमें आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता है। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि मोदी जी ने देश में ही निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आत्मनिर्भर भारत का नारा बुलंद किया और इसी के चलते जिन वस्तुओं के लिए पहले भारत विदेशों पर निर्भर था, वही सामान आज भारत में निर्मित होने लगा है, इससे भारत आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी सशक्त हो रहा है।

भाजपा रायपुर शहर जिलाध्यक्ष सुंदरानी ने भी आत्मनिर्भर भारत के अनेक उदाहरण देकर मोदी जी के सपनों को साकार करने की बात कही। कार्यक्रम में राजीव अग्रवाल, छगन मुंदड़ा, सच्चिदानंद उपासने, डॉ.सलीम राज, अमरजीत छाबड़ा, एन जी ओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र पाटनी, जिला संयोजक नवीन शर्मा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी, तरल सोलंकी, तेजराम साहू, बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पुरषोत्तम देवांगन, सह संयोजक नरेंद्र देवांगन, जिला संयोजक राजेश देवांगन, सुरेश देवांगन, अमित देवांगन, भूपेन देवांगन, नवीन देवांगन, अशोक देवांगन, जिला प्रभारी प्रदीप पांडे, सह संयोजक सुनील शर्मा, डॉ. अमित श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सोलंकी, लव ठाकुर, रामजी तिवारी,  संगीता चौबे, प्रभात मिश्रा, आर टी प्रकोष्ठ से संजय कोपुलकर एवम् भारी मात्रा के कार्यकर्ता बंधु और आम जन उपस्थित रहे।

ट्राइब्स इंडिया, एमएसएमई विभाग, भागलपुर वस्त्र भंडार- श्री बाबी, हमर कलेवा-छत्तीसगढ़ी सुप्रसिद्ध व्यंजन-श्रीमती विजयालक्ष्मी सोनी, सरला जैन महिला समूह, प्रीति- डेनिम कुर्तियाँ, कृष्णा कोसा भंडार- श्री कृष्ण कुमार देवांगन चाम्पा, पश्चिम बंगाल- साड़ी- ताहिर अली अंसारी- पश्चिम बंगाल ने स्टाल लगाकर सहभागिता दी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!