पत्थलगांव घटना अपडेट : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में मृत गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की घोषणा की

Advertisements
Advertisements

पुलिस प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले टीआई संतलाल को किया लाइन अटैच और एसआई के.के.साहू को किया निलंबित

दो आरोपी बबलू और शिशुपाल साहू के ऊपर एफआईआर दर्ज कर की जा रही है कार्यवाही

समदर्शी न्यूज ब्यूरो,

जशपुर/कुनकुरी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिवस जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर में सड़क हादसे में मृत गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है।

पत्थलगांव विकासखण्ड मुख्यालय में शुक्रवार को लगभग दोपहर 1 बजे के बीच में दुर्गा विर्सजन करने जाने वाले लोगों पर संबलपुर से सिंगरौली जाने वाली वाहन लोगों पर चालक द्वारा चढा दी गई थी।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पकड़े गये दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें आरोपी बबलू विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी बैढ़न और दूसरा आरोपी शिशुपाल साहू निवासी बरगवां सिंगरौली शामिल हैं। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के प्रति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल और पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह ने संवेदना व्यक्त करते हुए कलेक्टर से लगातार फोन से सम्पर्क कर के घायल व्यक्तियों का हाल चाल जाना और प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास एवं सहायता करने को कहा।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन परिजनों के साथ खड़ा है। घायल लोगों का प्रशासन हर सभव सहायता कर रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई हैं। साथ ही घायल हुए लोग का ईलाज गंभीरता से किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन का पूरा अमला घायलों को पूरा सहयोग प्रदान कर रहा हैं। डाक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया है कि 12 घायल मरीजों का ईलाज पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है और 4 घायल मरीजों को रायगढ़ के जिला चिकित्सालय रिफर किया गया। जिला प्रशासन परिजनों के साथ इस दुःख की घड़ी में साथ खड़ा है। कलेक्टर ने कहा है कि घायल मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जायेगी। पुलिस प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले टीआई संतलाल अयाम को लाइन अटैच किया है और एसआई के.के. साहू को निलंबित कर दिया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!