बड़ी खबर : अज्ञात बाइक सवार ने टीपी नगर में आरकेटीसी के कार्यालय पर चलाई गोली, पुलिस द्वारा नाकेबंदी कर की जा रही पता-साजी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा

कोरबा कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक सवार ने टीपी नगर में आरकेटीसी सह के कार्यालय पर गोली चलाई और एक पर्चा फेंका है। जिसमें झारखंड में एक माइनिंग विवाद का उल्लेख है। गोली ऑफिस के शीशे पर लगी है। बाइक सवार के लिए पुलिस द्वारा नाकेबंदी की जा रही है।

कुछ महीने पहले झारखंड के चतरा में आरकेटीसी कार्यालय पर भी इसी तरह की फायरिंग हुई थी।

Related posts