जशपुर : आम जनों में आयुष्मान कार्ड बनवाने के प्रति जागरूकता लाने हेतु नगर में साईकिल रैली का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में स्वास्थ विभाग द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर विगत दिवस आम जनों में आयुष्मान कार्ड बनवाने के प्रति जागरूकता लाने हेतु साईकिल रैली का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में एसडीएम जशपुर, सीएमएचओ, जिला शिक्षा अधिकारी एवं अधिकारीगण सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आयुष्मान भारत पखवाड़ा के तहत जागरूकता रैली कार्यक्रम नगरीय क्षेत्र स्थित रणजीता स्टेडियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल से सभी अधिकारियों द्वारा साईकिल रैली पूरे नगर में निकाली गई। इस दौरान रैली में बैनर, पोस्टर, लाउडस्पीकर के माध्यम से नगर में प्रचार प्रसार करते हुए लोगों को आयुष्मान कार्ड से स्वास्थ्य ईलाज में होने वाले फायदों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी को आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Related posts