भाजपा का सेवा पखवाड़ा हवा हवाई निकला – सुशील आनंद शुक्ला

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा का नाम दिया था और बताया गया था कि 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा लेकिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन के बाद से 17 सितंबर के बाद से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की छोटा, बड़ा कोई भी कार्यकर्ता, कोई भी नेता सेवा करते नही दिखा। इनकी सेवा पखवाड़ा की हवा एक दिन में ही निकल गयी। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी अपने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के घोषित कार्यक्रम करने के स्थिति में नहीं। इनके अन्य कार्यक्रमों के बारे में भारतीय जनता पार्टी के स्थिति साफ समझ आती है।

भाजपा के सेवा पखवाड़ा के समापन की खबर पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम एकात्म परिसर से बाहर नहीं निकल पाया और भाजपा के कार्यकर्ता और नेता सेवा पखवाड़ा के दौरान सिर्फ भाजपा के मठाधीश नेताओं और संघ के भाई साहब की सेवा करते ही रह गए। आम जनता का सेवा पखवाड़ा से कोई सरोकार नहीं रहा है। भाजपा का जन सेवा से कोई लेना देना नहीं है भाजपा से राजनीतिक नौटंकी करती है। भाजपा का अब तक का इतिहास देखा जाये तो ऐसा कोई सेवा समर्पण, त्याग अब तक देशवासियों ने नहीं देखा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सेवा करने के लिए मन में अहिंसा का भाव होना चाहिए और अहिंसा भाजपा के लिये विपरीत धारा है भाजपा की रीति-नीति सिद्धांत और भाजपा नेताओं के मन में नहीं है भाजपा जो नफरत कटुता और वैमनष्यता की राजनीति करती है, धर्म से धर्म को लड़ाने, जात से जात को लड़ाने और फूट डालो राज करो की नीति पर चलती है वह कैसे जनता की सेवा कर सकती है। कोविड-19 के दौरान भी पूरा देश ने देखा है कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता कैसे घरों में दुबके रहे हैं। भाजपा के कई बड़े नेताओं की तस्वीर सोशल मीडिया में दिखी है जिसमें वो शतरंज खेलते, लूडो खेलते हुए दिखे हैं लेकिन जनता के बीच जाते हुए और जनता को मदद करते उनको नहीं देखा गया है। भाजपा का सेवा पखवाड़ा उसी तरह बीता।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!