मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गिल्ली डंडा में आजमाया हाथ, जगदलपुर में नगरीय क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का किया शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर/रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में नगरीय क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया। उन्होंने गिल्ली डंडा में हाथ आजमाया और पहली ही बार में गिल्ली को दूर तक मारा। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है की ग्रामीण अंचल के पारंपरिक खेल विधाओं को प्रोत्साहित करने और पुनः उन्हें जीवंत करने के उद्देश से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे गिल्ली डंडा, कब्बड्डी, खो-खो, लंगड़ी, बिल्लस, फुगड़ी सहित कुल 14 पारंपरिक खेल शामिल है।

Related posts