जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम : डीसी और एसएसपी के संयुक्त आदेश से मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की हुई प्रतिनियुक्ति

Advertisements
Advertisements

जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी पर रांची शहर को 6 अलग-अलग जोन में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेट को दी गई है इसकी जिम्मेदारी

मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-राँची

जश्न-ए-मिलादुन्नबी नौ अक्टूबर को मनाया जायेगा. जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी रविवार की सुबह नौ बजे निकाला जायेगा. रांची के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से जो जुलूस निकलेगा, जो डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा के मजार तक पहुंचेगा. जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

डीसी राहुल सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल ने संयुक्त आदेश जारी कर मजिस्ट्रेट पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है. जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी पर शहर को 6 अलग-अलग जोन में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेट को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. जुलूस के आगे एवं पीछे भी मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त रहेंगे. साथ ही शहर के कुल 41 स्थानों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट को प्रतिनियुक्त किया गया है. 9 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे से पर्व की शांतिपूर्ण समाप्ति तक इनकी प्रतिनियुक्ति की गई है.

जश्न-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर जिला नियंत्रण-कक्ष भी स्थापित किया गया है. कंट्रोल रुम में सुबह 7:00 बजे से पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. पवन कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी, सदर को रांची नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. इनका मोबाइल नंबर9431334006 है. वहीं अग्निशमन पदाधिकारी, रांची को रिसालदार बाबा, कर्बला चौक, रतन पीपी एवं जिला नियंत्रण कक्ष में अग्निशमन वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. वहीं रांची के सिविल सर्जन को रिसालदार बाबा मजार के पास एवं नियंत्रण कक्ष में एक-एक एम्बुलेंस लगाने की जिम्मेदारी दी गई है.

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!