गुजरात और राजस्थान के लिए मिला दस लाख दीयों का आर्डर, 35 हजार दीये कर चुकी हैं डिस्पैच, दुर्ग शहरी गौठान में हो रहा दीवाली सामग्री के निर्माण का कार्य

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,  दुर्ग

दुर्ग के शहरी गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में दीवाली के दीयों और अन्य सामग्री के निर्माण कार्य में लगी हुई हैं। इन्होंने दीयों की सजावट पर और इनकी गुणवत्ता पर काफी मेहनत की है इसका सकारात्मक परिणाम उन्हें मिला है। राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों से इनके दीयों के लिए आर्डर आये हैं और अब तक दस लाख दीयों के आर्डर यहां काम कर रही समूह की महिलाएं ले चुकी हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 35 हजार दीये डिस्पैच भी कर चुकी हैं।

इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए गौठान समिति की अध्यक्ष गायत्री डोरे ने बताया कि हमारे समूह को गुजरात और राजस्थान के लिए आर्डर मिले हैं। एक दीया तीन रुपए में बेच रही हैं। गायत्री ने बताया कि यहां पर प्रशिक्षित लोग हैं, जिन्होंने गोबर के दीयों को आर्टिस्टिक रूप से सजाया है। इसकी वजह से इनकी सुंदरता खूब निखर गई है और अच्छी डिमांड आ रही है। इसके साथ ही वे धूपबत्ती भी तैयार कर रही हैं, जिसमें 15 प्रकार की जड़ीबूटियों का उपयोग हो रहा है। पंचदीप थाली का निर्माण भी उनके द्वारा किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि दुर्ग शहर में दीपावली के स्थानीय उत्पादों के विक्रय के लिए बिहान बाजार भी लगाया गया है। बिहान बाजार में स्थानीय उत्पादों की धूम है और बड़ी संख्या में लोग यहां से सामग्री खरीद रहे हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!