कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा के आरोप पर कांग्रेस का पलटवार : कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा – अनर्गल आरोप लगा रही है भारतीय जनता पार्टी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ में रमन राज की तुलना में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला

भाजपा के समय तो अपराध होने के बाद एफआईआर तक दर्ज नहीं होता था। भारतीय जनता पार्टी जवाब दे, अपराधियों के साथ भाजपा की क्या सांठगांठ है ? जो भी अपराधी पकड़ाते है, उनका किसी ण किसी भाजपा नेता के साथ संबंध होता है…!

Related posts